Agricultural Startups: नौ साल में कृषि स्टार्टअप बढ़कर हुए 7000 से अधिक, 2014 में थे 50 से भी कम स्टार्टअप

  • Agency by: Agency
  • Updated May 16, 2024, 09:54 AM IST

Agricultural Startups: फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया फार्मर एसोसिएशंस (एफएआईएफए) ने 'भारत के कृषि परिवर्तन' शीर्षक वाली रिपोर्ट के मुताबिक नौ साल में कृषि स्टार्टअप की संख्या कई गुना बढ़कर 7,000 से अधिक हुई। वर्ष 2014-15 से पहले कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में 50 से भी कम स्टार्टअप थे।

Agricultural Startups: कारोबार के अनुकूल माहौल और सरकार के समर्थन के कारण पिछले नौ साल में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में स्टार्टअप इकाइयों की संख्या 7,000 से अधिक हो गई है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया फार्मर एसोसिएशंस (एफएआईएफए) द्वारा बुधवार को जारी 'भारत के कृषि परिवर्तन' शीर्षक वाली रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2014-15 से पहले कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में 50 से भी कम स्टार्टअप थे। कृषि और कृषक कल्याण विभाग (डीए एंड एफडब्ल्यू) वित्तीय सहायता प्रदान करके और एक अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र का पोषण करके नवाचार और कृषि-उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2018-19 से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के तहत 'नवाचार और कृषि-उद्यमिता विकास' कार्यक्रम लागू कर रहा है।

Agricultural startups, Number of Agri Startups

कृषि स्टार्टअप (तस्वीर-Canva)

वर्ष 2018-19 के दौरान देशभर में स्टार्टअप के इनक्यूबेशन और इस कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए विभाग द्वारा पांच नॉलेज पार्टनर्स (केपी) और 24 आरकेवीवाई- एग्रीबिजनेस इनक्यूबेटर्स (आर-एबीआई) नियुक्त किए गए हैं, जो वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त हैं। रिपोर्ट में सरकार के एक दशक लंबे प्रयासों की सराहना की गई है, जिसमें व्यापक दृष्टिकोण को स्वीकार किया गया है, जिसका फल मिला है।

End of Feed