सोने-चांदी के बाद क्या अब Bitcoin में बड़ी तेजी की बारी? ये संकेत कुछ ऐसा ही कर रहे इशारा

बिटकॉइन की शुरुआत 2009 में हुई थी। तब से इस क्रिप्टोकरेंसी ने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। आपको बता दें कि इस क्रिप्टोकरेंसी ने करीब 12 अरब प्रतिशत से भी ज्यादा का रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है।

सोने और चांदी ने पिछले दो साल में अपने निवेशकों को मालामाल करने का काम किया है। हाल ही में सोना का भाव ₹1.20 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत ₹1.50 लाख प्रति किलो पहुंची थी। चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी से निवेशकों को बंपर रिटर्न मिला है। आपको बता दें कि पिछले 1 साल में चांदी ने अपने निवेशकों को करीब 60% का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। वहीं, सोने के निवेशकों को 55% का रिटर्न दिया है। हालांकि, अब भाव में गिरावट आई है। सर्राफा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि शॉर्ट टर्म में दोनों कीमती धातु के भाव में 8% से 10% की गिरावट आ सकती है। वहीं, यहां से Bitcoin में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। आखिर, एक्सपर्ट ऐसा अनुमान क्यों लगा रहे हैं? आइए जानते हैं।

बिटकॉइन

बिटकॉइन

बिटकॉइन में क्यों तेजी का अनुमान?

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते बिटकॉइन में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। यह 9% से ज्यादा उछलकर $1,23,966 के उच्च स्तर तक पहुंच गया। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum 2% बढ़कर $4,479.59 पर पहुंची, जबकि तीसरे नंबर की क्रिप्टो XRP में 1.8% की बढ़त दर्ज हुई और यह $3.03 तक पहुंच गया। Solana में भी करीब 2% की तेजी रही। यह तेजी अमेरिकी सरकार के शटडाउन को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण आई है, जिसे शॉर्ट-टर्म लिक्विडिटी बूस्ट के रूप में देखा जा रहा है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक का अनुमान है कि बिटकॉइन जल्द ही $1,35,000 के स्तर तक पहुंच सकता है।

End of Feed