अगले हफ्ते इस दिन खुलेगा Aditya Infotech का मेगा IPO, जानें डीटेल में हर बात

​इस आईपीओ में दो हिस्से हैं, ₹500 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे (Fresh Issue) और ₹800 करोड़ के प्रमोटरों द्वारा शेयर बेचे जाएंगे (Offer for Sale - OFS)। कंपनी नए इश्यू से मिले ₹375 करोड़ का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी और बाकी पैसा सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। मार्च 2024 तक कंपनी पर करीब ₹405 करोड़ का कर्ज था।

वीडियो सिक्योरिटी और सर्विलांस प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Aditya Infotech, जो ‘CP Plus’ ब्रांड के तहत काम करती है, 29 जुलाई से अपना ₹1,300 करोड़ का आईपीओ (Initial Public Offering) ला रही है। कंपनी ने बताया कि यह इश्यू 31 जुलाई को बंद होगा। शेयरों की कीमत ₹640 से ₹675 प्रति शेयर तय की गई है। आइए आपको डिटेल में इस आईपीओ की सारी जानकारी देते हैं।

Aditya Infotech IPO

Aditya Infotech IPO (Pic Credit: iStock)

कहां इस्तेमाल होगा पैसा?

इस आईपीओ में दो हिस्से हैं, ₹500 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे (Fresh Issue) और ₹800 करोड़ के प्रमोटरों द्वारा शेयर बेचे जाएंगे (Offer for Sale - OFS)। कंपनी नए इश्यू से मिले ₹375 करोड़ का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी और बाकी पैसा सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। मार्च 2024 तक कंपनी पर करीब ₹405 करोड़ का कर्ज था।

End of Feed