बिजनेस

Share Market Today: बाजार की सपाट शुरुआत, एशियाई तेजी का नहीं दिखा बड़ा असर

कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 130 अंक गिरकर 82,590 के आसपास पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 25,200 के नीचे फिसल गया। वैश्विक संकेतों की सुस्ती और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते बाजार पर दबाव बना रहा। बैंकिंग, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर में कमजोरी देखी गई, जबकि कुछ आईटी और फार्मा शेयरों में हल्की खरीदारी नजर आई।

Image

बाजार खुला सपाट (Pic Credit: iStock)

Photo : iStock

भारतीय शेयर बाजार में गुरूवार को भी उतार चढ़ाव जारी रहा है। एशियाई बाजारों में तेजी के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत सपाट हुई। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 53 अंकों की बढ़त के साथ 82,779 पर और निफ्टी 23 अंकों की तेजी के साथ 25,243 पर पहुंच गया। हालांकि, कुछ देर बाद सेंसेक्स और निफ़्टी दोनों में ही मामूली गिरावट भी देखने को मिली। जहां सेंसेक्स 11.26 मिनट पर 400 से ज्यादा अंक लुढ़क गया वहीं, निफ़्टी भी 103 अंकों के दबाव में कारोबार कर रहा है।

बुधवार को भी बाजार में दिखी तेजी

कल यानी बुधवार को भी बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 540 अंक चढ़कर 82,726.64 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 159 अंकों की तेजी के साथ 25,219.90 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों से मिला पॉजिटिव संकेत

भारत के अलावा एशियाई और अमेरिकी बाजारों में भी तेजी देखी गई है। अमेरिका और जापान के बीच हुई ट्रेड डील और अमेरिका-यूरोप के बीच टैरिफ को लेकर बातचीत से बाजार में जोश है।

  • जापान का टॉपिक्स इंडेक्स 1.2% चढ़कर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।
  • निक्केई 1.09% और कोस्पी 1.6% ऊपर बंद हुआ।
  • वॉल स्ट्रीट (अमेरिकी बाजार) में भी जोरदार तेजी रही।
  • S&P 500 इंडेक्स 0.78% चढ़ा और साल की 12वीं बार रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ।
  • डाउ जोंस 508 अंकों की तेजी के साथ 45,010 पर बंद हुआ।
  • नैस्डैक पहली बार 21,000 से ऊपर 21,020 पर बंद हुआ।

इन शेयरों पर आज होगी नजर

आज इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, नेस्ले, इंडसइंड बैंक और आइनॉक्स विंड के शेयर फोकस में रहेंगे। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस, नेस्ले, SBI लाइफ, अदानी एनर्जी, केनरा बैंक, मोतीलाल ओसवाल और IEX जैसी कंपनियां अपने पहली तिमाही (Q1) के नतीजे घोषित करेंगी, जिससे इन पर निवेशकों की खास नजर बनी रहेगी।

रुपया हुआ मजबूत

विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 17 पैसे की बढ़त के साथ 86.24 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता विदेशी मुद्रा बाजार पर भारी पड़ रही है, जिससे रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। इसके अलावा, घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी निकासी ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया और स्थानीय मुद्रा की तेजी को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.33 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 86.24 तक पहुच गया जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 86.41 पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.68 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,209.11 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article