Addictive Learning Technology Allotment Status: एडिक्टिव लर्निंग टेक्नोलॉजी लिमिटेड (LawSikho) के आईपीओ को इश्यू के लास्ट दिन तक कुल 177.27 सब्सक्राइब किया गया। कंपनी को आईपीओ में 42.97 लाख शेयरों के मुकाबले 76.17 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए आवेदन मिले। आईपीओ के रिटेल कैटेगरी हिस्से को 279.85 गुना सब्सक्राइब किया गया, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स कैटेगरी को लगभग 385.63 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसी तरह क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की ओर से 9.23 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले। एडिक्टिव लर्निंग के शेयरों का अलॉटमेंट गुरुवार 25 जनवरी 2024 को किए जाने की उम्मीद है।
एडिक्टिव लर्निंग टेक्नोलॉजी का आईपीओ
ये भी पढ़ें -
कहां चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
निवेशक आईपीओ की रजिस्ट्रार माशीतला सिक्योरिटीज (Maashitla Securities) की आधिकारिक वेबसाइट पर एलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। बता दें कि कंपनी का शेयर 30 जनवरी को लिस्ट होगा।
क्या है प्रॉसेस
- माशीतला सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर जाएं
- पब्लिक इश्यू के पेज पर ड्रॉप-डाउन लिस्ट से "एडिक्टिव लर्निंग टेक्नोलॉजी लिमिटेड" चुनें
- अपना पैन, एप्लिकेशन नंबर या डीमैट अकाउंट नंबर चुनें और सेलेक्ट करें
- "सबमिट" बटन पर क्लिक करें
- अपने रिकॉर्ड के लिए अलॉटमेंट स्टेटस को डाउनलोड या प्रिंट करें
कितना है जीएमपी
एडिक्टिव लर्निंग टेक्नोलॉजी लिमिटेड के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 133-140 रु था, जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी (Grey Market Premium) 165 रु है। यानी ये लिस्टिंग पर ही निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर सकता है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
