Adani Group To Raise Rs 29000 Cr: अडानी समूह (Adani Group) 3.5 अरब डॉलर (करीब 29000 करोड़ रु) जुटाने की योजना बना रहा है। इसके लिए ग्रुप बैंकों से लोन ले सकता है। अडानी ग्रुप इस फंड के लिए बैंकों के साथ बातचीत भी कर रहा है। अडानी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) को खरीदने के लिए लोन लिया था। उसी लोन को रीफाइनेंस करने के लिए अडानी ग्रुप फंड जुटाना चाहता है।
अडानी ग्रुप लेगा लोन
सबसे बड़ी लोन डील में से एक
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार अडानी ग्रुप का 29000 करोड़ रु का लोन इस साल में अब तक एशिया की सबसे बड़ी लोन डील में से एक हो सकती है। अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani) का बिजनेस ग्रुप कई महीनों से बैंकों के साथ बातचीत कर रहा है।
कौन से बैंक दे सकते हैं लोन
डीबीएस ग्रुप होल्डिंग्स लिमिटेड (DBS Group Holdings Ltd), फर्स्ट अबू धाबी बैंक पीजेएससी (First Abu Dhabi Bank PJSC), मिजुहो फाइनेंशियल ग्रुप इंक (Mizuho Financial Group Inc), मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप (Mitsubishi UFJ Financial Group) और सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्प (Sumitomo Mitsui Banking Corp) अडानी ग्रुप को लगभग 40-40 करोड़ डॉलर (प्रत्येक 3318 करोड़ रु) का लोन देंगे। बाकी रकम अडानी ग्रुप अन्य बैंकों से जुटा सकता है।
अभी फाइनल नहीं हुई डील
अडानी ग्रुप की फंड जुटाने की डील अभी इन बैंकों के साथ फाइनल नहीं हुई है। इन डील में बदलाव किया जा सकता है। अडानी एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी कंपनी अडानी ग्लोबल पीटीई, सिंगापुर ने ग्रीन अमोनिया, ग्रीन हाइड्रोजन और इसके डेरिवेटिव की बिक्री और मार्केटिंग के लिए कोवा होल्डिंग्स एशिया पीटीई लिमिटेड, सिंगापुर (Kowa Holdings Asia Pte Ltd, Singapore) के साथ 50:50 के जॉइंट वेंचर का ऐलान किया है।
