Adani Group: अडाणी ग्रुप जुटाएगा 16,600 करोड़, बोर्ड ने दी मंजूरी

Adani Group Fund Raise Plan: कंपनी द्वारा एक रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी की ओर से रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा गया कि बोर्ड की ओर से 16,600 करोड़ रुपये के फंड जुटाने की अनुमति दे दी गई है।

Adani Group Fund Raise Plan:अडाणी एंटरप्राइजेज अपने कारोबार विस्तार के लिए 16,600 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। ग्रुप इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) और अन्य माध्यमों के जरिए एक या दो बार में 16,600 करोड़ रुपये की रकम जुटाएगी। इस संबंध में फ्लैगशिप कंपनी के बोर्ड की ओर से फंड जुटाने के इस प्लान को मंजूरी दे दी गई है। इसके बदले में कंपनी द्वारा एक रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी की ओर से रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा गया कि बोर्ड की ओर से 16,600 करोड़ रुपये के फंड जुटाने की अनुमति दे दी गई है।

Adani Enterprises to Raise Rs 16,600 Crore Through QIP

अडाणी ग्रुप का पूंजी जुटाने का प्लान

क्या है तैयारी

अडाणी ग्रुप की अन्य कंपनी अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बोर्ड द्वारा क्यूआईपी और अन्य माध्यमों के लिए 12,500 करोड़ रुपये जुटाने की अनुमति दे दी गई है। ये फंड एक या उससे अधिक राउंड में जुटाया जाएगा। अडाणी ग्रुप की ओर से पिछले साल की शुरुआत से लेकर अब तक बड़े निवेशकों से करीब 6 अरब डॉलर की राशि जुटाई जा चुकी है।

End of Feed