Adani Group IPO: अडानी ग्रुप लाएगी एक और IPO, अब इस सेक्टर की बारी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 11, 2024, 09:16 AM IST

Adani Group IPO:एयरपोर्ट का कारोबार समूह की लीडिंग कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के अधीन है। समूह के एयरपोर्ट कारोबार के प्रमुख जीत अडानी ने कहा- हमारे सामने कुछ टारगेट है, उसे पार करने के बाद जल्द ही एयरपोर्ट के कारोबार को लिस्ट किया जाएगा।

Adani Group IPO: गौतम अडानी समूह की कंपनी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड का IPO खुलने वाला है। यदि आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो यह आईपीओ एक बड़ा मौका हो सकता है। इस बात की जानकारी गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत ने दी है, जो अडानी समूह के एयरपोर्ट बिजनेस को देखते हैं। अभी एयरपोर्ट का कारोबार समूह की लीडिंग कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के अधीन है। समूह के एयरपोर्ट कारोबार के प्रमुख जीत अडानी ने कहा- हमारे सामने कुछ टारगेट है, उसे पार करने के बाद जल्द ही एयरपोर्ट के कारोबार को लिस्ट किया जाएगा। हैदराबाद में एक कार्यक्रम के मौके पर बोलते हुए- जीत अडानी ने कहा कि एयरपोर्ट का कारोबार अहम ग्रोथ हासिल कर रहा है।

Adani Group

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड।

ये एयरपोर्ट हैं अडानी के पास

अडानी एयरपोर्ट्स मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट चलाता है और नवी मुंबई एयरपोर्ट का विकास कर रहा है। कंपनी अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में एयरपोर्ट भी चलाता है।

End of Feed