ताजपुर बंदरगाह के विकास के लिए प्रतिबद्ध है Adani Group, औपचारिकताओं का इंतजार- APSEZ का दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 12, 2023, 09:41 PM IST

Adani Group: अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा पिछले महीने अडाणी समूह के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाए जाने के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट होने के बीच यह बयान आया है। अडाणी समूह ने हालांकि इन आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया था। इन आरोपों को लेकर अडाणी समूह विपक्ष के निशाने पर भी है।

Adani Group: अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (APSEZ) पश्चिम बंगाल के ताजपुर में बंदरगाह परियोजना के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी राज्य से मसौदा रियायत समझौता जैसी वैधानिक औपचारिकताओं के पूरे होने का इंतजार कर रही है। अडाणी समूह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

adani port.

अडाणी समूह ताजपुर बंदरगाह के लिए प्रतिबद्ध, औपचारिकताएं पूरी होने का इंतजार: अधिकारी

अधिकारी ने कहा कि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एपीएसईजेड अपनी योजना और कार्यक्रम के अनुसार बंदरगाह को विकसित करने के लिए काम शुरू कर देगी। अधिकारी ने बताया- "हम समुद्र के बीच ताजपुर बंदरगाह को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें इस संबंध में राज्य की तरफ से वैधानिक औपचारिकताएं पूरी होने का इंतजार है।"

End of Feed