Lucknow Airport T- 3: लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 की शुरुआत, 2400 करोड़ में अडानी ग्रुप ने किया तैयार

Chaudhary Charan Singh International Airport T3: लखनऊ एयरपोर्ट के वर्ल्ड क्लास टर्मिनल 3 के पहले फेज में सालाना 80 लाख यात्रियों को सर्विस दी जाएगी। फेज 2 में इस टर्मिनल की क्षमता सालाना 1.3 करोड़ यात्रियों को मैनेज करने की होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • अडानी ग्रुप ने डेवलप किया लखनऊ एयरपोर्ट का टर्मिनल 3
  • 2400 करोड़ रु आई लागत
  • शानदार सुविधाओं से लैस है टर्मिनल 3

Chaudhary Charan Singh International Airport T3: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सीसीएसआईए) के इंटीग्रेटेड टर्मिनल 3 (टी 3) का उद्घाटन कर दिया है, जिसे 2,400 करोड़ रुपये की लागत से अडानी ग्रुप की अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने बनाया गया है। टी3 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को सेवाएं देगा, जिसकी पीक आवर्स के दौरान 4,000 यात्रियों को संभालने की क्षमता है। वर्ल्ड क्लास टर्मिनल के पहले फेज में सालाना 80 लाख यात्रियों को सर्विस दी जाएगी। इस टर्मिनल में हाई एलिवेटेड होंगे, जो 'Arrival' और 'Departure' को अलग करेंगे। फेज 2 में इस टर्मिनल की क्षमता सालाना 1.3 करोड़ यात्रियों को मैनेज करने की होगी।

Chaudhary Charan Singh International Airport T3

अडानी ग्रुप ने तैयार किया लखनऊ एयरपोर्ट का टर्मिनल 3

ये भी पढ़ें -

End of Feed