Adani Group Shares: अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में उछाल, 9 शेयर हुए रॉकेट

Adani Group Shares: अडानी ग्रुप की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से 9 के शेयर लगातार दूसरे दिन गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। अडानी एनर्जी 5 प्रतिशत चढ़ा। अन्य अडानी ग्रुप के अन्य शेयरों का हाल जानिए।

Adani Group Shares: अडानी ग्रुप की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से 9 के शेयर लगातार दूसरे दिन गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई में अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 5.10 प्रतिशत, अडाणी टोटल गैस का शेयर 3.97 प्रतिशत, एनडीटीवी का शेयर 3.70 प्रतिशत, अडानी पावर का शेयर 3.17 प्रतिशत और अडाणी विल्मर का शेयर 3.05 प्रतिशत चढ़ा। एसीसी का शेयर 2.56 प्रतिशत, अडानी एंटरप्राइजेज 2.13 प्रतिशत, अडानी ग्रीन एनर्जी 1.99 प्रतिशत, अम्बुजा सीमेंट्स का शेयर 1.77 प्रतिशत चढ़ गया।

Adani Group Shares

अडानी के शेयरों में तेजी

गुरुवार को कारोबार बंद होने पर अडाणी समूह की नौ कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 14,08,109.76 करोड़ रुपये था। हालांकि अडानी पोर्ट्स के शेयर में 0.18 फीसदी की गिरावट आई। मंगलवार को चुनाव नतीजों की घोषणा के बीच ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। बुधवार को ग्रुप की लिस्टेड 10 कंपनियों में से नौ के शेयर बढ़त में रहे थे।

End of Feed