Adani Group AGM 2026: गौतम अडानी ने पेश किया भविष्य का रोडमैप, न्यूक्लियर एनर्जी, AI और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस

Adani Group ने AGM में न्यूक्लियर एनर्जी, AI, डेटा सेंटर, पावर, पोर्ट, एयरपोर्ट और डिफेंस सेक्टर में बड़े निवेश की घोषणा की, भविष्य की ग्रोथ पर जोर दिया।

Adani Group AGM 2026 : गौतम अडानी Gautam Adani ने बुधवार (24 जून 2026) को Adani Group की सालाना आम बैठक (AGM) में कंपनी के भविष्य का बड़ा रोडमैप पेश किया। उन्होंने साफ कहा कि आने वाले समय में कंपनी न्यूक्लियर पावर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस करेगी। गौतम अडानी ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और अब ऊर्जा सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और देश की आत्मनिर्भरता एक-दूसरे से जुड़ चुकी हैं।

Adani Group AGM, Gautam Adani, Nuclear Energy, AI Infrastructure, Data Centers, Power Expansion, Renewable Energy

Adani Group की बड़ी घोषणा: न्यूक्लियर एनर्जी, AI और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा दांव

न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में एंट्री

AGM में सबसे बड़ी घोषणा न्यूक्लियर एनर्जी को लेकर हुई। गौतम अडानी ने बताया कि समूह ने अब आधिकारिक तौर पर न्यूक्लियर पावर बिजनेस में कदम रख दिया है। इसके लिए कंपनी ने Adani Atomic Energy के जरिए जमीन भी चिन्हित कर ली है। कंपनी का लक्ष्य साल 2035 तक 10 गीगावॉट न्यूक्लियर पावर क्षमता तैयार करना है। यह फैसला इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि भारत में साफ और लगातार बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। खासतौर पर इंडस्ट्री और डेटा सेंटर की बढ़ती जरूरतों के लिए न्यूक्लियर एनर्जी एक मजबूत विकल्प बन रही है।

End of Feed