Adani Green Energy Limited: भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की अग्रणी रिन्युअल एनर्जी (RE) कंपनियों में से एक अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने गुजरात के खावड़ा में दुनिया के सबसे बड़े रिन्युअल एनर्जी पार्क में 1000 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता वाले प्लांट में बिजली का उत्पादन शुरू कर दिया है। इसके साथ AGEL ने 9478 मेगावाट की ऑपरेशनल क्षमता हासिल कर ली है और कंपनी ने 2030 तक 45000 मेगावाट की क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है।
अडानी ग्रीन ने गुजरात के खावड़ा में 1000 मेगावाट सौर बिजली का उत्पादन शुरू किया। (तस्वीर-ट्विटर)
गुजरात के खावड़ा में रिन्यूएबल एनर्जी पार्क
AGEL ने गुजरात के खावड़ा में रिन्युअल एनर्जी पार्क का काम शुरू करने के 12 महीने से भी कम समय में 1000 मेगावाट बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी। इसमें करीब 2.4 मिलियन सौलर मॉड्यूल स्थापित करना शामिल था। 2030 तक 500 गीगावॉट गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता प्राप्त करने के भारत के लक्ष्य के प्रति AGEL की कमिटमेंट को रेखांकित करती है।
पेरिस से 5 गुना बड़ा है रिन्युएबल एनर्जी पार्क
30000 मेगावाट का दुनिया का सबसे बड़ा रिन्युअल एनर्जी प्लांट 538 वर्ग किमी बंजर भूमि में फैला है, जो पेरिस के आकार का 5 गुना है। इस परियोजना के अगले 5 वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है और इससे 15,200 से अधिक नौकरियां पैदा होंगी। ये पार्क FY29 तक अपने ऑपरेशन के 100% लक्ष्य तक पहुंच जाएगा। ये पार्क संयुक्त राष्ट्र के 2030 तक सस्टेनेबल डेवलपमेंट लक्ष्य का हिस्सा है।
जैसलमेर में दुनिया की सबसे बड़ी पवन-सौर हाइब्रिड क्लस्टर
अडानी इंफ्रा की सिद्ध परियोजना एक्जिक्युशन क्षमताओं, अदानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL) की टैक्नोलॉजी एक्सपर्टीज, AIMSL की ऑपरेशनल एक्सीलेंसी, मजबूत आपूर्ति सीरीज का लाभ उठाते हुए AGEL जैसलमेर में भारत की पहली और दुनिया की सबसे बड़ी पवन-सौर हाइब्रिड क्लस्टर के निर्माण और संचालन में अपनी सफलता को दोहराने के लिए तैयार है।
सौर पैनलों की सफाई के लिए तैनात होंगे रोबोट
सस्टनेबल प्रैक्टिस को एकीकृत करने के लिए खावड़ा में इनोवेटिव सोल्युशन तैनात किए जा रहे हैं। एजीईएल ने ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने और शुष्क कच्छ क्षेत्र में पानी के संरक्षण में मदद करने के लिए पैनलों पर धूल जमा होने की समस्या से निपटने के लिए संपूर्ण सौर क्षमता के लिए जल रहित सफाई रोबोट तैनात करने की प्रतिबद्धता जताई है।
लागत कम करने के लिए टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल
AGEL किफायती स्वच्छ ऊर्जा को बड़े पैमाने पर अपनाने में सक्षम बनाने के लिए ऊर्जा की स्तरीय लागत (LCOE) को कम करने के लिए टैक्नोलॉजी का लाभ उठाने पर केंद्रित है। AGEL के ऑपरेटिंग पोर्टफोलियो को '200 मेगावाट से अधिक क्षमता वाले प्लांट के लिए जल सकारात्मक', 'सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री' और 'शून्य अपशिष्ट-से-लैंडफिल' प्रमाणित किया गया है, जो टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने की कंपनी की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है।
