Adani group FPO : अडानी ग्रुप अपना 20,000 एफपीओ के साथ आगे न बढ़ने का फैसला किया है। अडानी बोर्ड इंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने कहा है कि वह अपने फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) को रद्द कर रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि 'बाजार के उतार-चढ़ाव एवं मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए वह अपने एफपीओ को वापस ले रहा है और शेयर खरीदने वाले निवेशकों का पैसा लौटाएगा।' ग्रुप ने कहा है कि उसने अपने निवेशकों के हितों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया है।
अडानी ग्रुप ने अपना एफपीओ वापस लिया।
