Share Market Today: IT शेयरों में गिरावट, एक्सेंचर के कमाई घटने के अनुमान का असर

Share Market Today: एक्सेंचर के खराब अनुमान के कारण आईटी पर दबाव बने रहने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितता और परामर्श सेवाओं पर कमजोर ग्राहक खर्च के कारण एक्सेंचर ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपने राजस्व अनुमान को कम कर दिया है।

Share Market Today:दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी एक्सेंचर द्वारा चालू वित्त वर्ष (2023-24) के लिए अपनी इनकम अनुमान कम करने की खबरों के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों में गिरावट आई। इस दौरान बीएसई पर एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर 5.62 प्रतिशत, विप्रो का शेयर 4.24 प्रतिशत, एलटीआईमाइंडट्री का शेयर 4.17 प्रतिशत और एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज का शेयर 4.13 प्रतिशत गिरा।इंफोसिस के शेयर में 3.70 प्रतिशत की गिरावट आई, टेक महिंद्रा के शेयर में 3.57 प्रतिशत की गिरावट आई और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में 2.97 प्रतिशत की गिरावट आई।बीएसई आईटी सूचकांक 1.63 प्रतिशत की गिरावट पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 12 बजे के करीब Nifty आईटी इंडेक्स में 2.0 फीसदी की गिरावट बनी हुई है।

ACCENTURE SHARE PRICE

एक्सेंचर शेयर प्राइस

क्यों दिया खराब गाइडेंस

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि एक्सेंचर के खराब अनुमान के कारण आईटी पर दबाव बने रहने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितता और परामर्श सेवाओं पर कमजोर ग्राहक खर्च के कारण एक्सेंचर ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपने राजस्व अनुमान को कम कर दिया है। अब उसे पूरे साल की राजस्व वृद्धि 1-3 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है, जो पूर्व के 2-5 प्रतिशत के अनुमान से कम है।

End of Feed