Abha Power and Steel IPO Listing: आभा पावर एंड स्टील का शेयर 4 दिसंबर को एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर लगभग 9 प्रतिशत प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ। आभा पावर एंड स्टील लिमिटेड का शेयर एनएसई एसएमई पर 81.90 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ, जो 75 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 9.20 प्रतिशत का प्रीमियम है। लिस्टिंग से पहले, आभा पावर एंड स्टील लिमिटेड का शेयर अनऑफिशियल मार्केट में 15 रुपये के GMP पर चल रहा था, जो 20 प्रतिशत का प्रीमियम था। मगर उससे ये कम पर लिस्ट हुआ है। 9 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद इसके शेयर में 5 फीसदी की गिरावट आई है। इसका शेयर करीब पौने 11 बजे 4.10 रु या 5.01 फीसदी गिरावट के साथ 77.80 रु पर है।
9% प्रीमियम पर आभा पावर की लिस्टिंग
ये भी पढ़ें -
कितना सब्सक्राइब हुआ आभा पावर का IPO
आभा पावर एंड स्टील का आईपीओ 18 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें रिटेल कैटेगरी को 24.93 गुना सब्सक्राइब किया गया। जबकि अन्य आवेदकों की कैटेगरी को 10.07 गुना सब्सक्राइब किया गया।
कितना था प्राइस बैंड
आभा पावर एंड स्टील का आईपीओ 29 नवंबर को बंद हुआ। इसका साइज 38.54 करोड़ रुपये था।
27-29 नवंबर के बीच खोले गए आईपीओ में 31.04 करोड़ रुपये के 41.39 लाख शेयर जारी किए गए और 75 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 7.5 करोड़ रुपये के 10 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचे गए।
IPO फंड से क्या करेगी कंपनी
छत्तीसगढ़ में मौजूद लौह एवं इस्पात उत्पाद निर्माता कंपनी अपने उत्पाद पोर्टफोलियो के विस्तार, वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए बिलासपुर में मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं के आधुनिकीकरण और अपडेशन के लिए आईपीओ फंड का यूज करेगी।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
