Aadhaar Update: आधार कार्ड से हटेगा पिता-पति का नाम? UIDAI के नए नियम और एड्रेस अपडेट करने का तरीका जानें

आधार कार्ड में पिता, पति या अभिभावक का नाम लिखवाने वाले लोगों के लिए जरूरी अपडेट है। UIDAI ने पते में ‘Care Of’ यानी C/O का विकल्प हटा दिया है। जानिए नए नियम का मतलब और घर बैठे पता अपडेट करने का तरीका।

अगर आपके आधार कार्ड के पते में पिता, पति या किसी दूसरे रिश्तेदार का नाम ‘Care Of’ या ‘C/O’ के साथ लिखा है, तो UIDAI के नए नियम को समझना जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार के नामांकन और अपडेट सिस्टम से C/O का अलग विकल्प हटा दिया है। इसका मतलब यह नहीं है कि सभी लोगों के आधार कार्ड से पिता या पति का नाम अपने आप हटा दिया जाएगा। यह बदलाव मुख्य रूप से पते में किसी व्यक्ति का नाम बिना रिश्ते की पुष्टि के जोड़ने की व्यवस्था से जुड़ा है। UIDAI के अनुसार, पहले C/O में किसी भी व्यक्ति का नाम दर्ज किया जा सकता था और इसके लिए रिश्ते का प्रमाण जरूरी नहीं था। इस वजह से कुछ मामलों में आधार को रिश्ते के प्रमाण के तौर पर गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया।

Aadhar Card Update

UIDAI के नए नियम और एड्रेस अपडेट करने का तरीका जानें

अब आधार में पिता या पति का नाम कैसे जुड़वाएं?

C/O का विकल्प हटने के बाद भी पात्र परिवार के सदस्य के पते का इस्तेमाल करके आधार में पता अपडेट कराया जा सकता है। इसके लिए ‘Head of Family’ यानी HoF आधारित एड्रेस अपडेट सुविधा दी गई है। इसमें परिवार का पात्र सदस्य आपके पते को अपडेट कराने में मदद करता है। HoF के तौर पर माता-पिता, पति-पत्नी, बच्चे या अन्य पात्र पारिवारिक सदस्य का चयन किया जा सकता है। लागू नियमों के अनुसार रिश्ते और दस्तावेजों की शर्तें पूरी करना जरूरी है। इस प्रक्रिया में HoF की सहमति भी आवश्यक होती है। मंजूरी मिलने के बाद पते में HoF का नाम जोड़ा जा सकता है।

End of Feed