₹1 करोड़ का फंड, शेयर बाजार क्रैश हुआ तो कितना पैसा डूबेगा? समझें

किसी आम निवेशक के लिए 1 करोड़ का फंड बड़ी उपलब्धि होती है। यह म्यूचुअल फंड, इक्विटी और दूसरी संपत्तियों में कई सालों तक लगातार निवेश का नतीजा होता है।

भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट जारी है। इसका नुकसान म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने वाले निवेशकों को भी हो रहा है। उनके फंड की वैल्यू में लगातार कमी आ रही है। अब सवाल उठता है कि अगर आपने लंबी अवधि में निवेश कर 1 करोड़ रुपये का फंड जमा कर लिया है और किसी कारण से बाजार क्रैश हो जाता है तो आपको कितना नुकसान होगा? क्या आपने इसका आकलन कभी किया है? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि बाजार में बड़ी गिरावट पर आपको कितना नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Share Market Crash

शेयर मार्केट क्रैश

फंड बढ़ने के साथ बड़ा दिखता है नुकसान

बाजार में गिरावट का असर आपके निवेश की रकम पर निर्भर करता है। अगर आपके फंड की वैल्यू ₹10 लाख है, तो गिरावट में नुकसान कम होगा। लेकिन जब यही रकम बढ़कर ₹1 करोड़ हो जाती है, तो बाजार में थोड़ी सी गिरावट भी आपकी रकम को लाखों रुपये कम कर सकती है। उदाहरण के लिए, 20% की गिरावट से पोर्टफोलियो की वैल्यू कागज़ पर लगभग ₹20 लाख कम हो जाएगी।

End of Feed