8वें वेतन आयोग में 7वें से कम या ज्यादा बढ़ेगी सैलरी? रिपोर्ट ने खोला बड़ा राज!

8th Pay Commission Salary Hike : 8वें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को कितनी वेतन वृद्धि मिल सकती है, जो 7वें वेतन आयोग में दी गई 14.3% बढ़ोतरी से कम होगी या ज्यादा। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, यह बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर में संभावित कमी के चलते सीमित रह सकती है।

8th Pay Commission Salary Hike : कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को आने वाले 8वें वेतन आयोग के तहत करीब 13% की प्रभावी वेतन वृद्धि मिलने की संभावना है, जो 7वें वेतन आयोग में मिली 14.3% वृद्धि से थोड़ा कम है।

8th Pay Commission salary hike

8वें वेतन आयोग में 7वें से कम या ज्यादा बढ़ेगी सैलरी, जानिए क्या कहता है रिपोर्ट (तस्वीर-istock)

फिटमेंट फैक्टर घटकर 1.8 होने की संभावना

रिपोर्ट के मुताबिक, फिटमेंट फैक्टर, जो बेसिक पे तय करने में अहम भूमिका निभाता है, 8वें वेतन आयोग में 1.8 तय किया जा सकता है, जबकि 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था। इसका मतलब है कि वर्तमान में ₹18,000 के बेसिक वेतन में वृद्धि होकर ₹32,000 तक पहुंच सकती है। हालांकि, महंगाई भत्ता (DA) को रीसेट कर जीरो करने के कारण कुल वेतन में वृद्धि सीमित ही रहेगी।

End of Feed