8वां वेतन आयोग: रिपोर्ट जमा होने के बाद क्या होगा? समझिए कैसे तय होगी आपकी नई सैलरी

8th Pay Commission Update: 8वां वेतन आयोग मई-जून 2027 तक अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है। रिपोर्ट के बाद सरकार समीक्षा कर फिटमेंट फैक्टर पर निर्णय लेगी, जिसके आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों की नई सैलरी और एरियर तय होंगे।

8th Pay Commission Update : केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, पेंशन और भत्तों में संशोधन के लिए गठित 8वें वेतन आयोग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में आयोग ने 8 अक्टूबर को बेंगलुरु और 23 अक्टूबर को मुंबई में दो महत्वपूर्ण बैठकें पूरी की हैं। 3 नवंबर 2025 को अपने गठन के बाद से आयोग दिल्ली, लद्दाख, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रमुख हितधारकों के साथ चर्चा कर चुका है। यह आयोग न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में बना एक अस्थायी 3-सदस्यीय निकाय है। आयोग के संदर्भ शर्तों (Terms of Reference - ToR) के अनुसार, गठन के 18 महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपनी है। इस आधार पर 8वें वेतन आयोग की अंतिम रिपोर्ट मई-जून 2027 तक केंद्र सरकार को प्रस्तुत किए जाने की पूरी संभावना है।

8th Pay Commission

8th Pay Commission: आयोग की रिपोर्ट सौंपने के बाद क्या होता है?

क्या रिपोर्ट जमा होते ही बढ़ जाएगी सैलरी?

अक्सर कर्मचारियों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या आयोग द्वारा रिपोर्ट पेश करते ही नई सैलरी मिलने लगेगी? इसका जवाब है, नहीं। रिपोर्ट का सौंपा जाना स्वचालित रूप से वेतन वृद्धि लागू नहीं करता है। रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्र सरकार आयोग की सिफारिशों, वित्तीय प्रभावों और बजटीय व्यवस्था का गहराई से विश्लेषण करती है। इसके बाद ही यह तय किया जाता है कि सिफारिशों को किस रूप में और कब लागू करना है। वेतन वृद्धि में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका फिटमेंट फैक्टर की होती है। फिटमेंट फैक्टर वह गुणक होता है, जिससे कर्मचारियों के मौजूदा बेसिक पे (मूल वेतन) को गुणा करके नया रिवाइज्ड बेसिक पे तय किया जाता है।

End of Feed