8th Pay Commission: न्यूनतम फिटमेंट फैक्टर पर तस्वीर साफ, जानें वेतन-पेंशन में कितनी होगी बढ़ोतरी?

DA डेटा के आधार पर, 8वें वेतन आयोग के लिए 1.60 का न्यूनतम फिटमेंट फैक्टर अब पक्का हो गया है। हालांकि, कोविड के सालों के दौरान फ्रीज किया गया DA और लागू होने से पहले भविष्य में DA में बढ़ोतरी का मतलब है कि अंतिम आंकड़ा शायद 2 के करीब हो सकता है।

8th Pay Commission: देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारी आठवें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। सेंट्रल गवर्नमेंट कर्मचारियों के बीच 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इन तमाम अटकलों के बीच अब एक अहम सवाल-न्यूनतम फिटमेंट फैक्टर कितना हो सकता है? अब इस पर तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है। हाल के महंगाई भत्ते (DA) से जुड़े आंकड़ों ने फिटमेंट फैक्टर को लेकर एक बेस-लेवल अनुमान तय करने में मदद की है। हालांकि सरकार ने अब तक न तो 8वें वेतन आयोग के लागू होने की तारीख का ऐलान किया है और न ही इसकी शर्तों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी दी है। इसके बावजूद, महंगाई के ताजा डेटा के आधार पर यह संकेत मिल रहे हैं कि न्यूनतम फिटमेंट फैक्टर 1.60 हो सकता है। ऐसे में यह भी पूरी संभावना जताई जा रही है कि अंतिम फिटमेंट फैक्टर इससे ज्यादा रखा जा सकता है।

8th pay commission

8वां वेतन आयोग

60% DA न्यूनतम बेंचमार्क तय करता है

मौजूदा चर्चा की सबसे बड़ी वजह ताजा महंगाई के आंकड़े हैं। लेबर ब्यूरो की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, दिसंबर 2025 के लिए अखिल भारतीय CPI-IW 148.2 अंक दर्ज किया गया है। इस आधार पर जनवरी–जून 2026 की साइकिल के लिए 2% महंगाई भत्ता (DA) बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। इस बढ़ोतरी के साथ 7वें वेतन आयोग के तहत कुल DA बढ़कर 60.34% हो जाएगा, जिसे भुगतान के लिहाज से 60% पर राउंड-ऑफ किया जाएगा। यूनियन कैबिनेट से इसकी औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद जो संभवतः मार्च 2026 में हो सकती है। यह बढ़ोतरी लागू होगी। खास बात यह है कि भले ही 8वें वेतन आयोग को अभी तक आधिकारिक रूप से नोटिफाई नहीं किया गया है, लेकिन यह DA बढ़ोतरी अनुमानित तौर पर नए वेतन आयोग के दौर की पहली बढ़ोतरी मानी जा रही है। यह DA आंकड़ा इसलिए अहम है क्योंकि परंपरागत रूप से फिटमेंट फैक्टर की गणना इसी आधार पर की जाती है।

End of Feed