8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया शुरू, लेकिन कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी के लिए 2027 तक करना पड़ सकता है इंतजार, आखिर क्यों?

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग ने कर्मचारियों और पेंशनर्स से सुझाव लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग की अंतिम रिपोर्ट फरवरी 2027 तक आने की संभावना है, जिसके बाद वेतन बढ़ोतरी लागू हो सकती है।

8th Pay Commission : केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर यह है कि 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) ने अपना काम शुरू कर दिया है। हालांकि 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी (Salary Hike) का फायदा मिलने में अभी लंबा समय लग सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि नई सिफारिशें लागू होने में 2027 तक का समय लग सकता है। सरकार हर 10 साल में नया वेतन आयोग बनाती है, जो केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी, भत्तों और पेंशन ढांचे की समीक्षा करता है। इसी क्रम में नवंबर 2025 में 8वें वेतन आयोग का गठन किया गया था। आयोग की अध्यक्ष पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज रंजना प्रकाश देसाई को बनाया गया है। इसके अलावा प्रोफेसर पुलक घोष और सदस्य-सचिव पंकज जैन भी इसमें शामिल हैं।

8th Pay Commission, Salary Hike, 8th CPC, Central Government Employees, Government Pensioners, Pay Commission News

8वें वेतन आयोग के तहत कब बढ़ेगी सैलरी? (तस्वीर-istock)

करीब 1.15 करोड़ लोगों पर पड़ेगा असर

8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का असर करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 65 लाख पेंशनभोगियों पर पड़ेगा। इसमें रक्षा, रेलवे और अन्य केंद्रीय विभागों के कर्मचारी और रिटायर्ड कर्मचारी भी शामिल हैं। ऐसे में देशभर के सरकारी कर्मचारी इस आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed