8th Pay Commission: 3 की जगह 5 सदस्यों के फॉर्मूले पर विचार, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी

केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी 8वें वेतन आयोग लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच न्यूनतम वेतन की गणना 3 की जगह 5 सदस्यों के आधार पर करने की मांग की गई है।

8th Pay Commission लागू होने से पहले केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए DA 2% बढ़ाकर 60% कर दिया है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। वहीं, दूसरी ओर केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी नए वेतन आयोग लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच नेशनल काउंसिल (ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी – NC-JCM) के स्टाफ साइड ने, जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों की यूनियनों का प्रतिनिधित्व करता है, ने 8वें वेतन आयोग को कई मांग सौंपी है। इनमें न्यूनतम वेतन 69,000 रुपये करने की मांग की गई है। इसका आधार परिवार के सदस्यों की संख्या 3 की जगह 5 सदस्यों के फॉर्मूले पर विचार करने की सलाह दी गई है।

8th Pay Commission

8वां वेतन आयोग

कर्मचारी संगठनों ने मांग की है कि न्यूनतम वेतन तय करने के लिए एक ऐसा फॉर्मूला होना चाहिए, जिससे इंसान की रोजमर्रा की जरूरतें, जैसे खाना, घर, पढ़ाई, इलाज, यात्रा और डिजिटल खर्च आसानी से पूरे हो सकें।

End of Feed