8th Pay Commission: 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग को महंगाई का 'मौन समर्थन'

8वें वेतन आयोग के तहत तमाम कर्मचारी संगठनों की तरफ से 3.833 फिटमैंट फैक्टर की मांग की जा रही है। अक्टूबर में CPI बेस्ड महंगाई 6 फीसदी पार हो गई। इससे कर्मचाराियों की मांग को मजबूती मिली है।

8th Pay Commission CPI Impact : अक्टूबर 2026 में खुदरा महंगाई दर 6.09% पर पहुंच गई। इसने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 6% की ऊपरी सीमा को भी पार कर लिया है। महंगाई में इस उछाल के बीच 8वें वेतन आयोग के सामने कर्मचारी संगठनों ने वेतन और पेंशन में बड़े बदलाव की मांग तेज कर दी है। खास तौर पर नेशनल काउंसिल-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) के स्टाफ साइड ने 3.833 फिटमेंट फैक्टर लागू करने और न्यूनतम बेसिक सैलरी को 18,000 रुपये से बढ़ाकर 69,000 रुपये करने का प्रस्ताव दिया है।

8th Pay Commission CPI Impact

बढ़ती महंगाई से मिला ज्यादा फिटमेंट फैक्टर की मांग को बल

6% पार महंगाई से कर्मचारियों की मांग को कैसे मिला दम?

अक्टूबर 2026 में भारत की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 6.09% हो गई। यह RBI की निर्धारित ऊपरी सीमा से ज्यादा है। महंगाई बढ़ने का सबसे ज्यादा असर उन कर्मचारियों पर पड़ता है जिनकी आमदनी सीमित है और जिनके मासिक बजट का बड़ा हिस्सा खाने-पीने तथा जरूरी घरेलू सामान पर खर्च होता है। महंगाई का यह आंकड़ा कर्मचारी संगठनों को 8वें वेतन आयोग के सामने अपनी मांग रखने के लिए मजबूत आधार देता है। खासकर निचले वेतन स्तर के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जरूरी खर्चों में बढ़ोतरी का असर ज्यादा गंभीर हो सकता है। क्योंकि, खाद्य महंगाई का असर लेवल-1 के कर्मचारी पर उच्च वेतन पाने वाले अधिकारी के मुकाबले कहीं ज्यादा पड़ता है। वहीं, निश्चित मासिक पेंशन पर निर्भर रहने वाले रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए भी बढ़ती कीमतें परेशानी बढ़ाती हैं।

End of Feed