DA Hike, 7th Pay Commission: केंद्र सरकार के 1.2 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए इस होली पर बहुत कुछ खुशियों भरा हो सकता है, क्योंकि केंद्र सरकार त्योहार से पहले महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। आमतौर पर सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी करती है, हालांकि जनवरी में बढ़ोतरी के लिए होली के आसपास और जुलाई में संशोधन के लिए दिवाली के आसपास घोषणा की जाती है। 5 मार्च 2025 को नई दिल्ली में कैबिनेट की बैठक के दौरान केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DR) में बढ़ोतरी के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई।
जानिए कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता? (तस्वीर-Canva)
जल्द होगी डीए में बढ़ोतरी
इस बार महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है, जबकि सभी की निगाहें केंद्र सरकार की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं। सेवारत सरकारी कर्मचारियों को DA मिलता है, जबकि पेंशनभोगियों को DR मिलता है।
जल्द बढ़ेगा महंगाई भत्ता
पिछली बार हंगाई भत्ते (DA) बढ़ोतरी की घोषणा अक्टूबर 2024 में की गई थी। केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि को मंजूरी दी थी। इसके बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मूल वेतन का 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जबकि पहले यह 50 प्रतिशत था। इससे पहले पिछले साल 4 मार्च को कैबिनेट ने महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी, जिससे यह मूल वेतन के 46% से बढ़कर 50% हो गया था।
महंगाई भत्ते में इजाफा जल्द
जनवरी 2025 में सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन और भत्तों की समीक्षा के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की, जिसके अगले साल जनवरी से लागू होने की उम्मीद है।
कब गठन होगा आठवां वेतन आयोग
8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की घोषणा के बाद से ही संभावित वेतन और पेंशन संशोधनों के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। आयोग को अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देने में करीब एक साल लगने की उम्मीद है, प्रस्ताव बनाने से पहले कर्मचारी प्रतिनिधियों से उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए परामर्श किया जाएगा।
