DA Hike 2026: कब बढ़ेगा जुलाई वाला महंगाई भत्ता? केंद्रीय कर्मचारियों को 3% बढ़ोतरी की उम्मीद

July DA Hike 2026: जुलाई से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (DA) बढ़कर 63% होने की उम्मीद है। AICPI-IW आंकड़ों पर आधारित इस बढ़ोतरी का आधिकारिक ऐलान अक्टूबर-नवंबर में संभव है।

July DA Hike 2026 : देश के करीब 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए जुलाई 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA) को लेकर बड़ा अपडेट आया है। खुदरा महंगाई के ताजा आंकड़ों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों का DA वर्तमान के 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। हालांकि इस बढ़ोतरी का ऐलान आने वाले महीनों में होगा, लेकिन इसे 1 जुलाई 2026 से ही लागू माना जाएगा। यानी कर्मचारियों को पिछले महीनों का एरियर भी मिलेगा।

DA Hike July 2026, 7th Pay Commission, Central Government Employees, Dearness Allowance, Dearness Relief, DA Formula

DA Hike July 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी

क्यों जताई जा रही है 3% DA बढ़ोतरी की उम्मीद?

केंद्र सरकार हर साल दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DR) में संशोधन करती है। यह बढ़ोतरी औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के 12 महीने के औसत के आधार पर तय की जाती है। जुलाई 2026 के संशोधन के लिए जुलाई 2025 से जून 2026 तक के आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया है। श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जून 2026 का AICPI-IW इंडेक्स 1.1 अंक बढ़कर 151.9 पर पहुंच गया। इस वजह से 12 महीनों का औसत इंडेक्स 149.54 रहा। 7वें वेतन आयोग के फॉर्मूले के तहत गणना करने पर महंगाई भत्ता करीब 63.7 प्रतिशत बैठता है। चूंकि सरकार दशमलव के बाद की संख्या को शामिल नहीं करती, इसलिए इस बार 3 प्रतिशत की शुद्ध बढ़ोतरी (60% से 63%) करीब तय मानी जा रही है।

End of Feed