60 या 120 एडवांस टिकट बुकिंग कितने दिन पहले होती है?

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए कन्फर्म टिकट पाना अक्सर मुश्किल हो जाता है, खासकर त्योहारों और छुट्टियों के समय। ऐसे में सही समय और बुकिंग नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है।

ट्रेन से सफर करने वाले हर एक यात्री के लिए कन्फर्म टिकट पाना एक बड़ी चुनौती होती है और वहीं अगर त्योहारों, गर्मियों की छुट्टियां या फिर शादी के सीजन में तो कन्फर्म टिकट मिलना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। कई लोग काफी समय पहले ही टिकट बुक कर देते हैं, ताकि उनकी टिकट कन्फर्म हो जाए। ऐसे में अगर आप भी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो यह जानना काफी जरूरी है कि रेलवे की एडवांस बुकिंग कब और कैसे खुलती है?

Advance Ticket Booking Rule

60 या 120 एडवांस टिकट बुकिंग कितने दिन पहले होनी चाहिए?

भारतीय रेलवे से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों को समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि रेलवे ने अपने एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव किया है। रेलवे बोर्ड के नए दिशानिर्देशों के अनुसार, ट्रेनों में सीटों की एडवांस बुकिंग की समय सीमा को 120 दिन से घटाकर अब केवल 60 दिन (यात्रा की तारीख को छोड़कर) कर दिया गया है। इसका सीधा मतलब यह है कि अब आम यात्री अपनी यात्रा योजना से सिर्फ दो महीने पहले ही कंफर्म टिकट बुक करा पाएंगे, न कि चार महीने पहले। रेलवे का यह नया नियम पूरी तरह से प्रभावी हो चुका है।

End of Feed