एजुकेशन

UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की जल्द, ugcnet.nta.nic.in पर करें डाउनलोड

UGC NET June Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट ( NET जून 2026) परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

UGC NET June Answer Key 2026: यहां डाउनलोड करें यूजीसी नेट जून प्रोविजनल आंसर की

UGC NET June Answer Key 2026: यूजीसी नेट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लगातार प्रोविजनल आंसर की को लेकर सर्च कर (UGC NET Answer Key 2026) रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट ( NET जून 2026) परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर (UGC NET Answer Key) सकता है। उत्तरकुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। एनटीए आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर भी जारी करेगा ताकि वे रिज़ल्ट घोषित होने से पहले अपने जवाबों की तुलना कर सकें।

UGC NET Answer Key 2026: कब हुई थी यूजीसी नेट की परीक्षा

जानकारी के मुताबिक यूजीसी नेट की परीक्षा के लिए कुल 9 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 22 जून से 30 जून, 2026 के बीच आयोजित की गई थी, जबकि 87 विषयों के लिए दोबारा परीक्षा 5 जुलाई को हुई। वहीं अब जल्द ही आंसर की जारी हो सकती है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।

UGC NET June Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे यूजीसी नेट आंसर की

  1. सबसे पहले UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर NTA UGC NET Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UGC NET Final Answer Key, Result: फाइनल आंसर की और रिजल्ट

एनटीए यूजीसी नेट की प्रोविजनल आंसर की जारी करने के बाद आपत्तियों का निपटारा करेगा। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। फिर रिजल्ट का ऐलान होगा। हालांकि अभी रिजल्ट की तारीख को लेक किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article