1 नवंबर से बदल जाएंगे ये 6 बड़े नियम! LPG सिलेंडर, बैंकिंग, ITR और पेंशन पर पड़ेगा असर, देखें पूरी लिस्ट

नवंबर की शुरुआत के साथ ही कई जरूरी नियम और वित्तीय अपडेट लागू होने जा रहे हैं। इनका असर पेंशनर्स, टैक्सपेयर्स, बैंक ग्राहकों और आम परिवारों पर पड़ सकता है। जानिए LPG, ITR, GST और बैंकिंग से जुड़े छह बड़े बदलाव।

अक्टूबर का महीना खत्म होने वाला है और 1 नवंबर 2026 से कई जरूरी नियमों और सेवाओं से जुड़े बदलाव सामने आएंगे। इनका असर आम लोगों, पेंशनर्स, टैक्सपेयर्स और कारोबारियों पर पड़ सकता है। कहीं LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होगी, तो कहीं पेंशन पाने वाले बुजुर्गों को अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होगा। इसके अलावा ITR फाइलिंग की तारीख, GST के नियम और बैंकिंग से जुड़े अपडेट भी महत्वपूर्ण हैं। आइए जानते हैं नवंबर की पहली तारीख से जुड़े छह बड़े बदलाव।

1 November Rules Change

1. LPG सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 नवंबर को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी हो सकते हैं। अगर कीमतों में बढ़ोतरी होती है, तो इसका सीधा असर आम परिवारों के रसोई बजट पर पड़ेगा। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों का खर्च बढ़ सकता है। हालांकि, कीमतें बढ़ेंगी या घटेंगी, इसकी पुष्टि तेल कंपनियों की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।

End of Feed