भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट घटाने से तमाम बैंकों ने एफडी पर ब्याज घटा दी है। इसके बावजूद कई बैंक स्पेशल एफडी में निवेश का मौका दे रहे हैं। बैंकों के स्पेशल एफडी पर समान्य एफडी के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिल रहा है। यानी आपको निवेश पर ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। आज हम आपको सरकारी बैंकों में चल रही 444-दिन की FD के बारे में बता रहे हैं। वर्तमान में 444-दिन की विशेष FD की पेशकश करने वालों में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB), पंजाब एंड सिंध बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB), केनरा बैंक और कई अन्य बैंक शामिल हैं। इस स्टोरी में हम आपको बता रहे हैं कि SBI, BoB या Canara Bank में कहां 444 दिन के एफडी पर सबसे अधिक ब्याज मिल रहा है। निवेशकों के बीच सुरक्षित और स्थिर रिटर्न के लिए FD आज भी सबसे पसंदीदा विकल्प है।
स्पेशल एफडी
SBI में 444 दिन की एफडी
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपनी अमृत वृष्टि विशेष सावधि जमा योजना जो कि एक 444 दिन की एफडी स्कीम है, अपने आम जमाकर्ताओं को 6.6 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान कर रहा है। अब अगर आप इस एफडी में 5 लाख रुपये निवेश करेंगे तो मैच्योरिटी पर कितने पैसे मिलेंगे?
आपको बता दें कि अगर आप एसबीआई में 500000 रुपये डालेंगे तो मैच्योरिटी पर आपको 533826 रुपये मिलेंगे। यानी 33826 रुपये का ब्याज आपको मिलेगा।
केनरा बैंक में 444 दिन की FD:
केनरा बैंक अपनी 444 दिन की एफडी पर आम नागरिकों को 6.5 प्रतिशत की ब्याज दर प्रदान कर रहा है। ऐसे में अगर आप केनरा बैंक में 500000 रुपये की एफडी करेंगे तो मैच्योरिटी पर आपको 533301 रुपये मिलेंगे। यानी 33301 रुपये का ब्याज आपको मिलेगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा में 444 दिन की FD
एसबीआई की तरह, बैंक ऑफ बड़ौदा भी सामान्य ग्राहकों के लिए अपनी 444-दिन की स्पेशल FD पर 6.6 प्रतिशत की ब्याज दर प्रदान करता है। यानी अगर आप इस बैंक में 5 लाख रुपये निवेश करेंगे तो आपको 533826 रुपये मिलेंगे। रिटर्न के तौर पर 33826 रुपये का ब्याज आपको मिलेगा।
