₹3 लाख 5 साल के लिए: FD या RD, जानें दोनों में कौन है सही विकल्प?

अगर आप सुरक्षित और फिक्स्ड रिटर्न वाले निवेश विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो FD और RD दोनों अच्छे विकल्प माने जाते हैं। लेकिन सवाल ये है कि 3 लाख रुपये को 5 साल के लिए कहां लगाएं एकमुश्त FD में या हर महीने RD में? दोनों स्कीमें सुरक्षित हैं, लेकिन रिटर्न में फर्क होता है। आइए जानते हैं कहां आपको बेहतर रिटर्न मिलेगा?

अगर आप भी निवेश के लिए बेहतर विकल्प तलाश रहे हैं जिसमे आपको फिक्स्ड और सुरक्षित रिटर्न मिले तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। वैसे तो आमतौर पर बैंक में पैसा सुरक्षित तरीके से बढ़ाने के लिए लोग अक्सर FD और RD में से चुनते हैं। दोनों ही स्कीमें भरोसेमंद मानी जाती हैं, लेकिन इनके काम करने का तरीका और रिटर्न में फर्क होता है। खासकर जब बात 5 साल के लिए निवेश करने की हो, तो आइए आपको बताते हैं अगर आपको 3 लाख रुपए 5 साल के लिए निवेश करने हैं तो कौन सा तरीका आपके लिए सही रहेगा?

FD Vs RD

FD कैसे करती है काम?

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में आप पूरी राशि एक साथ बैंक में जमा करते हैं। इसके बाद यह रकम पूरे समय तक ब्याज कमाती रहती है। इसलिए FD में ब्याज की कमाई ज्यादा होती है क्योंकि पूरा पैसा शुरुआत से ही काम करता है।

End of Feed