20X Insurance Rule: कितनी होनी चाहिए आपकी लाइफ इंश्योरेंस कवर? इस रूल से जानें

टर्म इंश्योरेंस लेते समय सबसे बड़ा सवाल जो दिमाग में आता है वो ये कि कवर कितना होना चाहिए? 20X इंश्योरेंस रूल कहता है कि आपकी सालाना आय का लगभग 20 गुना कवर परिवार की सुरक्षा के लिए सही माना जाता है। आइए आसान भाषा में समझें कि इस रूल और अन्य तरीकों से सही बीमा कवर कैसे तय करें।

अगर आप भी टर्म इंश्योरेंस लेने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। जब भी हम टर्म इंश्योरेंस (जीवन बीमा) खरीदते हैं तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कवर कितना होना चाहिए। अगर कवर कम लिया तो आपके न रहने पर परिवार को मुश्किल हो सकती है और अगर बहुत ज्यादा लिया तो प्रीमियम अनावश्यक रूप से बढ़ जाएगा। सही कवर तय करने के लिए कुछ आसान तरीके हैं। इनमें से सबसे लोकप्रिय है 20X इंश्योरेंस रूल। आइए इसे और अन्य तरीकों को आसान भाषा में समझते हैं।

20X Rule

1. ह्यूमन लाइफ वैल्यू (HLV)

इसमें यह देखा जाता है कि आप अपने पूरे कामकाजी जीवन में कितनी इनकम कमा सकते हैं। फिर उसमें से पर्सनल खर्च घटाकर यह पता लगाया जाता है कि परिवार को आप सालाना कितनी मदद दे रहे हैं। इसी रकम को महंगाई को ध्यान में रखते हुए आज के हिसाब से कैलकुलेट किया जाता है।

End of Feed