Upcoming IPOs 2026: कतार में Jio, NSE और Flipkart, ₹1 लाख करोड़ जुटाने की तैयारी

इस साल प्राइमरी मार्केट में कई बड़ी कंपनियों के पब्लिक इश्यू आने वाले हैं। रिलायंस जियो, NSE और फ्लिपकार्ट जैसे दिग्गज भी कतार में हैं। पब्लिक इश्यूज के जरिये मार्केट से करीब 1 लाख करोड़ रुपये जुटाए जाने की तैयारी है।

भारत का प्राइमरी मार्केट 2026 में रिकॉर्ड तोड़ फंडरेजिंग के लिए तैयार है। Reliance Jio, NSE और Flipkart समेत कई दिग्गज कंपनियां पब्लिक इश्यू की कतार में हैं। अनुमान है कि मेगा IPO की यह लहर 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा सकती है। वेंचर कैपिटल और प्राइवेट इक्विटी निवेशक अब एग्जिट मोड में हैं, जबकि घरेलू निवेशकों की मजबूत भागीदारी ने बड़े IPO के लिए जमीन तैयार कर दी है।

Upcoming IPOs 2026

इस साल आने वाले हैं ये आईपीओ

Reliance Jio बनेगा कैलेंडर का सबसे बड़ा दांव

सबसे आगे Reliance Jio है, जिसका इश्यू साइज करीब 40,000 करोड़ रुपये आंका जा रहा है। अगर यह योजना के मुताबिक आता है, तो यह भारत के इतिहास के सबसे बड़े IPO में शामिल हो सकता है। टेलीकॉम और डिजिटल सर्विसेज के विस्तार के बीच यह लिस्टिंग वैल्यूएशन बेंचमार्क तय कर सकती है।

End of Feed