2023 Food Inflation Analysis: बीते साल 2023 में खाने-पीने चीजें या कहें कि डेली यूज होनी चीजों के बढ़ते रेट ने खूब परेशान किया। जहां 2023 में तुअर दाल 110 रुपए से बढ़कर 154 रुपए किलो पर पहुंच गई। वहीं इस साल चावल 37 रुपए से बढ़कर 43 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। ऐसे में 2024 में लोग बढ़ती महंगी से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। नए साल की शुरुआत में ही कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 120.50 रुपये कम कर दिए गए हैं। आज हम आपको 2023 में घर में रोजाना उपयोग होने वाले सामान जैसे दूध, शक्कर, टमाटर जैसी चीजों के दाम कितने बढ़े हैं उसके बारे में बता रहे हैं। साथ ही भारतीयों के खास जगह बनाने वाले सोने-चांदी के बारे में भी बता रहे हैं।
दूध, शक्कर, टमाटर जैसी चीजों के दाम कितने बढ़े है।
1. दूध और शक्कर की कीमतें कितनी बढ़ी
दूध की बात करें 1 लीटर दूध की कीमत 1 जनवरी में 54.96 रुपये थी, जबकि साल के खत्म होते होते इसमें 3.10 रुपये की तेजी देखने को मिली। 31 दिसंबर 2023 तक 1 लीटर दूध की कीमत 58.06 रुपये है। वहीं शक्कर कीमत 1 जनवरी 2023 में 41.45 रुपये प्रति किलोग्राम थी जो दिसंबर 2023 में 3.21 रुपये बढ़कर 44.66 रुपये हो गई।
2. टमाटर के दाम कितने बढ़े
टमाटर की कीमत एक साल पहले 1 जनवरी 2023 को 23.36 रुपये थी जबकि 31 दिसंबर 2023 में इसकी कीमत 10.38 रुपये किलोग्राम बढ़कर 33.71 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
3. सोना-चांदी के दाम
सोने की कीमत 1 जनवरी 2023 को 54,867 रुपये प्रति 10 ग्राम थी वहीं 31 दिसंबर आते-आते इसकी कीमत 8,379 रुपये बढ़कर 63,246 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत 1 जनवरी 2023 को 68,092 रुपये प्रति 10 ग्राम थी वहीं 31 दिसंबर आते-आते इसकी कीमत 5,303 रुपये बढ़कर 73,395 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
नोट- यहां बताए गए महंगाई के आंकड़े डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स के हैं।
