2000 रुपये के नोटों पर अपडेट: RBI ने बताया- अब तक कितने नोट आ गये वापस

2000 Notes Updates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बताया है कि 2000 रुपये के 98.44 प्रतिशत नोट बैंकिंग सिस्टम में लौट चुके हैं। आरबीआई ने 19 मई, 2023 को इन नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। इसके बाद लोगों ने बड़ी संख्या में नोट बैंक और निर्गम कार्यालयों में जमा कराए।

2000 Notes Updates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बताया है कि 2000 रुपये के 98.44 प्रतिशत नोट अब बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं। यानी बाजार में चल रहे करीब सभी 2,000 रुपये के नोट लोगों ने बैंकों या आरबीआई के दफ्तरों में जमा करा दिए हैं। आरबीआई ने 19 मई 2023 को 2,000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने का फैसला किया था। उस समय बाजार में इन नोटों की कुल कीमत 3.56 लाख करोड़ रुपये थी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 28 फरवरी, 2026 को कारोबार बंद होने तक यह रकम घटकर सिर्फ 5,551 करोड़ रुपये रह गई है। इसका मतलब है कि बहुत कम संख्या में 2,000 रुपये के नोट अब भी लोगों के पास मौजूद हैं।

Reserve Bank of India, RBI, Rs 2000 notes updates

2000 रुपये के नोटों पर बड़ा अपडेट (तस्वीर-istock)

तीन साल में बड़ी गिरावट

जब मई 2023 में नोट वापस लेने की घोषणा हुई थी, तब बड़ी मात्रा में 2,000 रुपये के नोट बाजार में प्रचलन में थे। लेकिन धीरे-धीरे लोगों ने इन नोटों को बैंकों में जमा करा दिया या बदल लिया। आरबीआई के अनुसार, कुल मूल्य का 98.44 प्रतिशत हिस्सा अब बैंकिंग सिस्टम में लौट चुका है। यह दर्शाता है कि लोगों ने इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लिया और तय समय के भीतर अपने नोट जमा कराए।

End of Feed