15 सबसे खतरनाक हैकर ग्रुप, जिन्होंने दुनिया की नाक में किया दम, लगाई अरबों डॉलर की चपत

दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज हैकर्स के निशाने पर है। पिछले करीब कुछ ही साल में हैकर्स ने पूरी दुनिया को अरबों डॉलर की चपत लगाई है। इनमें से कुछ समूह बेहद कुख्यात हैं।

Most Notorious Hackers Group of World : दुनिया में साइबर हमलों का खतरा अब सिर्फ किसी का बैंक अकाउंट खाली करने या निजी डेटा चुराने तक सीमित नहीं रह गया है। कुछ हैकर ग्रुप्स ऐसे हैं, जिन्होंने बड़े बैंकों, सरकारी संस्थानों, क्रिप्टो एक्सचेंजों, पावर ग्रिड और मल्टीनेशनल कंपनियों को निशाना बनाकर अरबों डॉलर का नुकसान पहुंचाया है। इनकी पहुंच इतनी व्यापक है कि एक साइबर हमला कई देशों की अर्थव्यवस्था और वित्तीय व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है।

Most Notorious Hackers Group of World

हैकरों ने किया नाक में दम

इस खतरे की गंभीरता 29 अक्टूबर, 2026 को सामने आए Binance साइबर हमले से भी समझी जा सकती है। Blockchain एनालिटिक्स फर्म TRM Labs के मुताबिक, उत्तर कोरिया से जुड़े हैकर ग्रुप TraderTraitor ने Binance के वॉलेट से करीब 6.36 अरब डॉलर (लगभग 60,600 करोड़ रुपये) की क्रिप्टोकरेंसी निकाल ली। इसकी पुष्टि खुद Binance ने की है।

End of Feed