अब नहीं मिलेंगी जल्द आराम देने वाली 14 दवाएं, सरकार ने लगाया बैन, जानिए क्या है वजह

Govt Ban 14 Instant Relief Medicine: सरकार ने 14 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवाओं पर रोक लगा दी है। ये दवाएं अब बाजार में नहीं मिलेंगी। इनमें कई दवाएं ऐसी हैं, जो फटाफट आराम तो देती हैं, लेकिन इनसे लोगों को काफी नुकसान भी होता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 14 दवाओं पर लगा बैन
  • सरकार ने किया प्रतिबंधित
  • इंसानों के लिए हो सकती हैं नुकसानदेह

Govt Ban 14 Instant Relief Medicine: भारत सरकार ने 14 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (Fixed Dose Combination) या एफडीसी (FDC) दवाओं पर रोक लगा दी है। ये दवाएं अब बाजार में नहीं मिलेंगी। इनमें कई दवाएं ऐसी हैं, जो फटाफट आराम तो देती हैं, लेकिन इनसे लोगों को काफी नुकसान भी होता है। केंद्र सरकार ने एकस्पर्ट कमेटी की सलाह पर यह कदम उठाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दवाओं में दो या दो से अधिक दवाओं के मिश्रण होते हैं।

इन दवाइयों पर लगाया गया है बैन

  • निमेसुलाइड + पेरासिटामोल टैबलेट्स (Nimesulide Paracetamol Dispersible Tablets)
  • क्लोफेनिरामाइन मैलेट + कोडीन सिरप (Chlopheniramine Maleate Codeine Syrup)
  • फोल्कोडाइन + प्रोमेथाजीन (Pholcodine Promethazine)
  • एमोक्सिसिलिन + ब्रोमहेक्सिन (Amoxicillin Bromhexine)
  • ब्रोमहेक्सिन + डेक्स्ट्रोमेथोर्फन + अमोनियम क्लोराइड + मेन्थॉल (Bromhexine Dextromethorphan Ammonium Chloride Menthol)
  • पेरासिटामोल + जैसे संयोजन ब्रोमहेक्सिन+ फिनाइलफ्राइन + क्लोरफेनिरामाइन + गुआइफेनेसिन और सालबुटामोल + ब्रोमहेक्सिन (Paracetamol Bromhexine Phenylephrine Chlorpheniramine Guaiphenesin and Salbutamol Bromhexine)

End of Feed