1 November Rules Change: LPG, पेंशन, ITR से लेकर दूध-दही, GRAP और शराब तक 1 नवंबर से क्या-क्या बदला? ये रही पूरी लिस्ट

1 November Rules Change: नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों से जुड़े कई नियम और कीमतें बदल गई हैं। कहीं LPG सिलेंडर और CNG महंगी हुई है, तो कहीं दूध-दही और शराब के दाम बढ़े हैं। जानिए 1 नवंबर से हुए बड़े बदलाव।

1 November Rules Change: आज यानी 1 नवंबर 2026 से देशभर में कई नए नियम और बदलाव लागू हो गए हैं। इनका सीधा असर आम लोगों की जेब, रोजमर्रा के खर्च, बैंकिंग, पेंशन और टैक्स से जुड़े कामों पर पड़ सकता है। दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए GRAP लागू किया गया है, वहीं कर्नाटक में दूध और दही महंगे हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में CNG के दाम बढ़े हैं और तमिलनाडु में शराब की बोतलों की कीमत में इजाफा हुआ है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड, बिजली कनेक्शन, पेंशन और FASTag से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं 1 नवंबर से हुए इन 18 बड़े बदलावों के बारे में।

1 November Rules Change

1 November Rules Change: LPG, पेंशन, ITR से लेकर दूध-दही, GRAP और शराब तक 1 नवंबर से क्या-क्या बदला? ये रही पूरी लिस्ट

1 नवंबर से बदल गईं ये चीजें

1. दिल्ली में GRAP लागू

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए 1 नवंबर से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान यानी GRAP लागू हो गया है। इसके तहत दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड BS-VI से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है। कुछ ट्रकों और बसों पर भी पाबंदियां लागू हैं। नियम तोड़ने पर 20 हजार रुपये तक का चालान और वाहन जब्त होने का खतरा है। इसके अलावा कुछ जगहों पर पार्किंग शुल्क बढ़ाया गया है और डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

End of Feed