भारत में बालों की देखभाल में आंतरिक पोषण (Internal Nutrition) क्यों बन रहा है सबसे महत्वपूर्ण आधार

बालों के लिए सही पोषण का मतलब केवल कोई भी मल्टीविटामिन लेना नहीं है। सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि शरीर में किस पोषक तत्व की कमी है, उसका कारण क्या है और उसे सही तरीके से कैसे पूरा किया जाए।

भारत में अधिकांश लोग हेयर केयर को केवल बाहरी देखभाल तक सीमित मानते हैं। बालों में तेल लगाना, शैम्पू करना, सीरम का उपयोग करना या समय-समय पर हेयर स्पा कराना आम बात है लेकिन आज त्वचा विशेषज्ञ और हेयर एक्सपर्ट इस बात पर अधिक जोर दे रहे हैं कि स्वस्थ बालों के लिए केवल बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि शरीर के अंदर का पोषण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। यह कोई नया ट्रेंड नहीं है, बल्कि बालों के स्वास्थ्य को समझने का अधिक वैज्ञानिक तरीका है।

.

बालों की समस्या हमेशा स्कैल्प से शुरू नहीं होती

जब बाल झड़ने या पतले होने लगते हैं, तो अधिकांश लोग सबसे पहले स्कैल्प को जिम्मेदार मानते हैं। वे सोचते हैं कि कहीं स्कैल्प बहुत सूखा, ऑयली या संक्रमित तो नहीं है।

End of Feed