अल्ट्राटेक ने ‘अल्ट्राटेक यशस्वी मुखिया’ ग्रैंड फिनाले में बिहार के दूरदर्शी मुखियाओं का किया सम्मान

स्वतंत्र निर्णायक मंडल, जिसमें नागरिक समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल थे, ने प्रत्येक प्रविष्टि का गहन मूल्यांकन किया। मूल्यांकन के दौरान लोगों के जीवन पर पड़े प्रभाव सहित अनेक मानकों को ध्यान में रखा गया।

भारत की नंबर 1 सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक ने अपने प्रमुख कार्यक्रम ‘अल्ट्राटेक यशस्वी मुखिया’ के दूसरे एडिशन का समापन बिहार की राजधानी पटना में आयोजित ग्रैंड फिनाले के साथ किया ग्राम प्रधानों (सरपंचमुखिया) के माध्यम से अपने गांवों में किए गए उत्कृष्ट विकास कार्यों को पहचान देने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस अनूठी पहल के अंतर्गत बिहार के शीर्ष 20 यशस्वी मुखियाओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 15 जून 2026 को होटल ताज सिटी सेंटर, पटना में आयोजित किया गया।

Yashashwi-Mukhiya-new1

कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति से बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं जनसंपर्क मंत्री श्री श्रवण कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। माननीय सांसद श्री मनोज तिवारी जी ने भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

End of Feed