Patna News: महुआबाग में बन रही लालू यादव की कोठी BJP के निशाने पर, ED से जब्ती की चेतावनी

Patna News: पटना के महुआबाग में RJD अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की कोठी बन रही है। खबरों के मुताबिक लालू यादव अक्सर यहां काम का जायजा लेने आते रहते हैं। भाजपा ने लालू यादव की इस कोठी को लेकर उन पर हमला बोला है। यहां तक की ED की जब्ती की चेतावनी भी दी है।

Patna News: हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी मात्र 25 सीटों पर सिमट गई थी। पार्टी की इस हार के बाद पार्टी और परिवार में कुछ भी ठीक नहीं है। रोहिणी आचार्य के साथ जो कुछ हुआ, वह दुनिया देख चुकी है। लेकिन लालू यादव की मुसीबतें यहीं खत्म होने वाली नहीं हैं। अब उनकी एक निर्माणाधीन हवेली पर लोगों की नजर है। भाजपा ने तो ED से जब्ती की चेतावनी भी दे दी है।

Lalu Yadav PTI (2)

लालू यादव की कोठी पर BJP ने उठाए सवाल (Photo - PTI)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार की राजधानी पटना के महुआबाग क्षेत्र में RJD अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की निर्माणाधीन हवेली को निशाना बनाया है। बीजेपी ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हवेली को दिखाया गया है, और आरोप लगाया है कि लालू यादव का समाजवाद केवल लूट-खसोट से भरे परिवार का प्रतीक है।

End of Feed