सिर्फ 76 सेकंड में असेंबल हो जाती है Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार, फुल रोबोटिक मामला

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 15, 2024, 08:40 PM IST

Xiaomi SU7 Assembling Time: दुनिया भर में मशहूर टेक ब्रांड शाओमी की पहली इलेक्ट्रिक कार एसयू7 लॉन्च होते ही सुपरहिट हो गई है। इसके लिए कंपनी को बंपर डिमांड मिल रही है और इसे समय पर पूरा करने के लिए शाओमी ने भी तैयार कर ली है। इसका प्रोडक्शन प्लांट अत्याधुनिक है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हाइटेक है शाओमी का प्रोडक्शन प्लांट
  • 76 सेकंड में बन जाती है एक एसयू7
  • रोबोट कर रहे हैं फुल स्पीड में काम

Xiaomi SU7 Assembling Time: शाओमी ने कुछ दिन पहले ही अपनी पहली कार एसयू7 लॉन्च की है, भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। इसकी बंपर डिमांड चीन के मार्केट में जारी है और इसका प्रोडक्शन भी युद्वस्तर पर जारी है। शाओमी ने एसयू7 इलेक्ट्रिक कार के लिए जो प्रोडक्शन लाइन शुरू की है जो अत्याधुनिक है और पूरी तरह रोबोटिक है। कंपनी द्वारा उपलब्ध जानकारी के अनुसार शाओमी एसयू7 की 1 यूनिट असेंबल करने में सिर्फ 76 सेकंड का समय लगता है। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसे देखने पर आपको हैरत होगी। कुल मिलाकर हाइटेक असेंबली लाइन के साथ शाओमी ने मांग और पूर्ती के बीच फासले की गुंजाइश की नहीं रखी है।

Xiaomi SU7 Production Time

शाओमी एसयू7 की 1 यूनिट असेंबल करने में सिर्फ 76 सेकंड का समय लगता है

लॉन्च होते ही सुपरहिट

लॉन्च होते ही ये कार सुपरहिट नजर आ रही है क्योंकि इसकी बुकिंग शुरू होने के 24 घंटे में ही करीब 89,000 ग्राहक मिल गए हैं। शाओमी ने ये जानकारी भी दी है कि इसी महीने से कार की डिलीवरी ग्राहकों को मिलना शुरू हो जाएगी। इसके साथ फास्ट चार्जर मिला है जिसकी मदद से सिर्फ 15 मिनट में इसे 510 किमी रेंज तक चार्ज किया जा सकता है। शाओमी के चेयरमैन और सीईओ ली जुन ने कहा कि ग्राहकों की चाहतों के हिसाब से इस इलेक्ट्रिक कार को डिजाइन किया गया है।

End of Feed