लॉन्च होते ही सुपरहिट हुई Xiaomi की पहली कार, 24 घंटे में जुटा लिए 89,000 ग्राहक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 1, 2024, 07:34 PM IST

Xiaomi SU7 Bumper Bookings: दुनिया भर में मशहूर टेक जायंट शाओमी ने हाल में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार एसयू7 लॉन्च की है। ये मार्केट में आते ही सुपरहिट हो गई है क्योंकि 24 घंटे में इस ईवी को करीब 89,000 लोगों ने बुक कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शाओमी की पहली कार सुपरहिट
  • 24 घंटे में मिली 89,000 बुकिंग
  • सिंगल चार्ज में 1200 KM तक रेंज

Xiaomi SU7 Bumper Bookings: शाओमी ने हाल में चीन के मार्केट में अपनी पहली कार एसयू7 लॉन्च की है, भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये है। लॉन्च होते ही ये कार सुपरहिट नजर आ रही है क्योंकि इसकी बुकिंग शुरू होने के 24 घंटे में ही करीब 89,000 ग्राहक मिल गए हैं। शाओमी ने ये जानकारी भी दी है कि इसी महीने से कार की डिलीवरी ग्राहकों को मिलना शुरू हो जाएगी। इसके साथ फास्ट चार्जर मिला है जिसकी मदद से सिर्फ 15 मिनट में इसे 510 किमी रेंज तक चार्ज किया जा सकता है। शाओमी के चेयरमैन और सीईओ ली जुन ने कहा कि ग्राहकों की चाहतों के हिसाब से इस इलेक्ट्रिक कार को डिजाइन किया गया है।

Xiaomi SU7 First Day Bookings

बुकिंग शुरू होने के 24 घंटे में ही करीब 89,000 ग्राहक मिल गए हैं

प्रोडक्शन शुरू हुआ

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार का उत्पादन भी शुरू कर दिया है और चीन के बीएआईसी ग्रुप की बीजिंग स्थित फैसिलिटी में ये कार बनाई जा रही है। यहां सालाना 2 लाख शाओमी इलेक्ट्रिक कारें बनाने की क्षमता है। कंपनी बैटरी क्षमता और रेंज के हिसाब से इसे कई वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। इसके साथ 73.6 किलोवाट-आर बैटरी पैक मिला है, वहीं ज्यादा दमदार बैटरी पैक 101 किलोवाट-आर का होगा। ये सिंगल चार्ज में करीब 800 किमी तक रेंज देगा। इसके अलावा कंपनी 150 किलोवाट-आर बैटरी पैक वाला वेरिएंट भी ला रही है जिसकी रेंज 1,200 किमी तक होगी।

End of Feed