Rezvani Vengeance: वीवीआईपी लोगों को हमेशा जान का खतरा बना रहता है, चाहे वो नेता हों, अभिनेता हों, अधिकारी हों, उद्योगपति हों या फिर और कोई महान हस्ती। इनकी सुरक्षा को लेकर सरकार हमेशा चिंतित रहती है और उन्हें बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध भी कराती है। अब मार्केट में एक ऐसी गाड़ी आ गई है, जो इनकी सुरक्षा को और बेहतर बना सकती है।
दुनिया की सबसे सुरक्षित SUV (फोटो- Rezvani Vengeance)
क्या हैं खूबियां
अमेरिका के कैलिफोर्निया की एक कंपनी Rezvani मोटर्स ने ये गाड़ी (Rezvani Vengeance) बनाई है। इस गाड़ी को दुनिया की सबसे सुरक्षित एसयूवी माना जा रहा है। इस गाड़ी में कमाल के फिचर्स हैं। गाड़ी पर न तो गोलियों का असर होता है और न ही बम का। पैसेंजर को सुरक्षित रखने के लिए, बुलेटप्रूफ ग्लास, बॉडी आर्मर, रन-फ्लैट मिलिट्री टायर, ईएमपी प्रोटेक्शन, स्मोक स्क्रीन, अंडरसाइड एक्सप्लोसिव प्रोटेक्शन और नाइट विजन की सुविधा से यह गाड़ी लैस है। साथ ही, सात बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट, हाइपोथर्मिया किट और गैस मास्क भी गाड़ी के साथ कंपनी दे रही है।
कितनी है कीमत
कंपनी ने रेजवानी वेंजेंस (Rezvani Vengeance) को वैकल्पिक एग्जीक्यूटिव सीटिंग पैकेज के साथ पेश किया गया है, जो 2 रेक्लाइनिंग सीटों, एक विशाल एलईडी टीवी और एक स्टार-नाइट हेडलाइनर के साथ मार्केट में उतारा गया है। बमप्रूफ एसयूवी की शुरुआती कीमत 249,000 डॉलर (2.04 करोड़ रुपये) है, जो सभी विकल्पों के साथ 630,000 डॉलर (5.17 करोड़ रुपये) तक जा सकती है। इस कार का इंजन बहुत ही पावर फुल है, जिसके कारण कहा जा रहा है कि यह किसी टैंक से कम नहीं है। यह मिलिट्री ग्रेड एसयूवी आठ सीटर है।
