बारिश के बाद बाइक से आ रही है अजीब-सी आवाज? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

कई बार बारिश के दिनों में बाइक चलाने के बाद इंजन, ब्रेक, चेन या पहियों से अजीब से आवाज आने लगती है। यह आवाज हल्की होती है तो कुछ समय बाद अपने आप बंद हो जाती है।

Bike Care After Rain: बारिश के मौसम में बाइक चलाने के बाद कई बार इंजन, ब्रेक, चेन या पहियों की तरफ से अजीब आवाज (Bike noise after rain) आने लगती है। कभी यह आवाज हल्की होती है और कुछ समय बाद अपने आप बंद हो जाती है, लेकिन कई बार इसके पीछे बाइक के किसी जरूरी पार्ट में आई समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आवाज को नजरअंदाज करने के बजाय सबसे पहले उसके कारण को समझने की कोशिश करनी चाहिए-

bike noise after rain

बारिश के बाद बाइक से क्यों आ रही आवाज (Photo: iStock)

बाइक के ब्रेक से घिसने जैसी आवाज

अगर बारिश के बाद बाइक के ब्रेक से घिसने जैसी आवाज आ रही है तो इसका कारण ब्रेक डिस्क या ब्रेक पैड पर पानी, कीचड़ या गंदगी जमा होना हो सकता है। बारिश के तुरंत बाद ब्रेक लगाने पर थोड़ी आवाज आना सामान्य हो सकता है। बाइक कुछ दूरी चलाने के बाद अगर आवाज बंद हो जाए तो आमतौर पर चिंता की बात नहीं होती। लेकिन आवाज लगातार आती रहे या ब्रेक लगाने पर बाइक ठीक से न रुके, तो ब्रेक की जांच जरूर करवानी चाहिए।

End of Feed