14 जून को होगा नई Volvo C40 रिचार्ज का डेब्यू, सिंगल चार्ज में पहुंचाएगी दिल्ली से नैनीताल

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 13, 2023, 08:55 PM IST

Volvo 14 जून को भारतीय मार्केट में नई C40 Recharge इलेक्ट्रिक कार पेश करने वाली है। सिंगल चार्ज में ये ईवी 371 किमी तक रेंज देती है, मतलब एक बार फुल चार्ज करके आप इस कार को दिल्ली से नैनीताल ले जा सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • वॉल्वो C40 रिचार्ज का भारत डेब्यू
  • सिंगल चार्ज में दिल्ली से नैनीताल
  • 14 जून को नई कार से हटेगा पर्दा

Volvo C40 Recharge India Debut: भारतीय अपर मिडिल क्लास से लेकर हाईक्लास लोगों के बीच वॉल्वो की कारें खूब पसंद की जाती हैं। कंपनी अब 14 जून को देश में नई सी40 रिचार्ज ईवी से पर्दा हटाने वाली है। वॉल्वो की ओर से भारत में ये दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी जो एक्ससी40 रिचार्ज के साथ बेची जाने वाली है। एक्ससी40 को देश के ग्राहकों की जोरदार प्रतिक्रिया मिली है और यही वजह है कि कंपनी दूसरी इलेट्रिक कार लॉन्च करने वाली है। बता दें कि वॉल्वो इसी साल नई सी40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च भी करने वाली है और 14 जून को इस एसयूवी का सिर्फ डेब्यू होने वाला है।

Volvo C40 Recharge Electric Car

वॉल्वो की ओर से भारत में ये दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी जो एक्ससी40 रिचार्ज के साथ बेची जाने वाली है

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

वॉल्वो ने चीन की कंपनी गीली के साथ मिलकर नया सीएफए प्लेटफॉर्म तैयार किया है जिसपर ये नई कार आधारित है। कंपनी सी40 रिचार्ज को सिंगल-मोटर रियर व्हील ड्राइव और डुअल-मोटर ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ दुनिया के लिए पेश करने वाली है। हालांकि अब तक वॉल्वो ने ये जानकारी नहीं दी है कि भारत में ईवी का कौन सा वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा। सी40 में 78 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया जाएगा जो 371 किमी तक रेंज सिंगल चार्ज में देता है।

End of Feed