Volkswagen ने लॉन्च की 2023 Tiguan SUV, सेफ्टी ऐसी कि निडर होकर चलाएंगे गाड़ी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 18, 2023, 03:59 PM IST

Volkswagen India ने 2023 Tiguan SUV लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 34.69 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने कई नए रंगों के साथ एसयूवी को खूब सारे फीचर्स और अपडेटेड इंजन में पेश किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फोक्सवैगन ने लॉन्च की 2023 टिगुआन
  • भारत की सबसे सेफ एसएयूवी में से एक
  • नए फीचर्स के साथ अपडेटेड इंजन मिला

2023 Volkswagen Tiguan Launched: फोक्सवैगन इंडिया ने 2023 मॉडल टिगुआन एसयूवी भारत में लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 34.69 लाख रुपये रखी गई है। नई टिगुआन की कीमत पुराने मॉडल से करीब 50,000 रुपये ज्यादा है और कंपनी ने अपडेटेड एसयूवी में नए फीचर्स के साथ नए ईंधन नियमों के अनुकूल इंजन दिया है। बाहर से कार बिल्कुल नहीं बदली है, यहां तक कि अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी समान ही रखा गया है। कंपनी ने 2023 टिगुआन को कई नए रंगों में पेश किए है जिनमें नाइटशेडड ब्लू, ओरिक्स व्हाइट, डॉल्फिन ग्रे, डीप ब्लैक और रिफ्लैक्स सिल्वर शामिल हैं।

2023 Volkswagen Tiguan Launched In India

बाहर से कार बिल्कुल नहीं बदली है, यहां तक कि अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी समान ही रखा गया है

अंदर से कितनी बदली एसयूवी

2023 फोक्सवैगन टिगुआन के केबिन में कई बदलाव हुए हैं जिनमें सबसे पहले अपडेटेड अलहोल्स्ट्री नजर आती है। इसके अलावा अब कार के साथ अपडेटेड डुअल-टोन ग्रे इंटीरियर दिया गया है, पिछले मॉडल में एसयूवी पूरी तरह ब्लैक केबिन के साथ बेची जा रही थी। फीचर्स की बात करें तो वायरलेस चार्जिंग और पार्किंग असिस्ट नई टिगुआन के साथ मिले सबसे दिलचस्प फीचर हैं। इस फीचर की मदद से सिर्फ एक बटन दबाते ही बहुत कम जगह में भी गाड़ी अपने-आप पार्क हो जाती है, यहां आपको सिर्फ एक्सेलरेटर दबाना होता है।

End of Feed