Nexon-Brezza की बढ़ेगी टेंशन! कम कीमत में मार्केट में आने को तैयार ये 3 कम्पैक्ट SUV

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 28, 2026, 03:59 PM IST

फॉक्सवैगन 2027 तक भारत में अपनी नई सब-4 मीटर SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह कार स्कोडा काइलाक (Skoda Kylaq) के MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और सीधे तौर पर टाटा नेक्सन व मारुति ब्रेज़ा जैसे लोकप्रिय मॉडल्स को टक्कर देगी। इसमें 1.0L TSI टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलने की उम्मीद है।

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सब-4 मीटर कम्पैक्ट एसयूवी (Sub-4m Compact SUV) सेगमेंट सबसे ज्यादा पॉपुलर है। वर्तमान में इस सेगमेंट पर टाटा नेक्सन और मारुति ब्रेज़ा का कब्जा है, लेकिन अब यह दबदबा खतरे में पड़ने वाला है। फॉक्सवैगन, स्कोडा और हुंडई जैसे बड़े ब्रांड्स अपनी नई और किफायती एसयूवी के साथ इस सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर चुके हैं। ये नई गाड़ियां न केवल दिखने में प्रीमियम होंगी, बल्कि इनकी कीमत भी काफी आक्रामक रखी जाएगी। आइए जानते हैं उन 3 एसयूवी के बारे में जो जल्द ही सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।

Upcoming SUV

फॉक्सवैगन टेरा (Volkswagen Tera)

फॉक्सवैगन इंडिया की अब तक की सबसे किफायती और छोटी एसयूवी 'टेरा' (Tera) होने वाली है। यह कार विशेष रूप से उन ग्राहकों के लिए तैयार की जा रही है जो कम बजट में जर्मन इंजीनियरिंग और मजबूती चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे जुलाई 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।

End of Feed