इस राज्य में 2027 तक मिलती रहेगी इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी, सरकार का फैसला

UP Electric Vehicle Subsidy: यूपी में यागी सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी को 2027 तक बढ़ा दिया है। बैटरी से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के इस फैसले पर राज्यपाल ने भी मंजूरी दे दी है। ये सब्सिडी दोपहिया वाहनों पर 5,000 रुपये और चार पहिया वाहनों पर 1 लाख रुपये है।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी में मिलती रहेगी ईवी सब्सिडी
  • योगी सरकार ने 2027 तक बढ़ाई
  • इलेक्ट्रिक कारों पर 1 लाख रुपये

UP Electric Vehicle Subsidy: योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर छूट को अक्टूबर 2027 तक बढ़ा दिया है। इस संबंध में राज्यपाल ने भी मंजूरी दे दी है। उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को सब्सिडी देने की व्यवस्था है, ताकि इसे खरीदने के प्रति लोगों का रुझान बढ़ सके। यह सब्सिडी दोपहिया वाहनों पर 5,000 रुपये और चार पहिया वाहनों पर 1 लाख रुपये है। अभी तक इलेक्ट्रिक वाहन खरीद पर छूट सिर्फ एक साल के लिए थी, जो अक्टूबर 2023 में खत्म हो गई थी।

UP Electric Vehicle Policy

सब्सिड दोपहिय वाहनो 5,000 रुपय चा पहिय वाहनो 1 ला रुपय

तिपहिया वाहनों पर छूट खत्म

राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण एवं गतिशीलता नीति-2022 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इसके मुताबिक, तिपहिया वाहनों पर मिलने वाली छूट खत्म कर दी गई है। दोपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ ही सरकार तिपहिया वाहनों पर भी 12,000 रुपये की छूट देती थी। सरकार ने इसकी अवधि नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।

End of Feed