इस शहर में सबसे ज्यादा बुक की जाती हैं लेटनाइट ट्रिप्स, दिलचस्प है उबर की सालाना रिपोर्ट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 28, 2023, 06:37 PM IST

Uber India ने अपनी सालाना रिपोर्ट का एक हिस्सा जारी किया है जिसमें यात्रियों के दिलचस्प ट्रेंड्स नजर आए हैं। कंपनी ने ये जानकारी दी है कि किस शहर में किस समय सबसे ज्यादा बुक की गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • उबर इंडिया की सालाना रिपोर्ट जारी
  • कंपनी ने बताया शहरी ट्रेंड के बारे में
  • मुंबई में सबसे ज्यादा लेट नाइट ट्रिप

Uber India 2023 Report: उबर इंडिया नें आज अपनी सालाना डेटा रिपोर्ट - ‘हाउ इंडिया उबर्ड 2023’ के कुछ अंश जारी किए, जिसमें भारत के लोगों नें किस तरह उबर की सर्विसेज का इस्तेमाल किया इस बारे में कुछ डाटा और फैक्ट्स शामिल हैं। 2023 में ली गई उबर ट्रिप्स का विश्लेषण करने के बाद कुछ दिलचस्प ट्रेंड्स देखने को मिले जैसे कि - किस शहर नें सबसे ज्यादा ट्रिप्स ली, उबर की राइड में कितने किलोमीटर कवर हुए, इन्टरसिटी में क्या पॉपुलर ट्रेंड्स रहे, सबसे ज्यादा लेट नाइट ट्रिप्स किस शहर नें ली और राइडर्स कि क्या प्रथमिकताएं रहीं। इसके साथ ही, यह रिपोर्ट भारत में राइड शेयरिंग की बढ़ती प्रासंगिकता और भविष्य के लिए एक सस्टेनेबल शहर बनाने के प्रयासों पर प्रकाश डालती है।

Uber India Annual Report

सबसे ज्यादा लेट नाइट ट्रिप्स किस शहर नें ली और राइडर्स की क्या प्रथमिकताएं रहीं

टूटा ट्रैवल रिकॉर्ड

साल 2023 वह वर्ष रहा जिसमें भारतीयों ने ट्रैवल रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस साल की नए राइडर ट्रेंड्स उभर कर सामने आए और लोगों के शहरों में घूमने के तरीके में बदलाव आया। उबर मोबिलिटी का पसंदीदा साथी बना रहा, सभी केटेगरी के प्रोडक्ट को राइडर्स का प्यार मिला। इस साल के दौरान उबर ट्रिप्स ने रिकॉर्ड 6.8 बिलियन किलोमीटर की दूरी तय की, जो भारत में पूरे 6.37 मिलियन किलोमीटर के रोड नेटवर्क को एक हजार से अधिक बार या हर दिन लगभग तीन बार पार करने जैसा है।

End of Feed